फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

पृथ्वी दिवस और इसकी शुरुआत?





आज हम आप को पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार से बताएंगे जैसे: पृथ्वी दिवस क्या है?, पृथ्वी दिवस की शुरुवात कब तथा कैसे हुई? पृथ्वी दिवस के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा जिसका उद्देश्य है, पृथ्वी और पर्यावरण को बचाना। अक्सर हम सभी कहते हैं कि ये धरती हमारी माँ है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हम अपनी ही माँ का ध्यान नहीं रख रहे हैं। ध्यान तो छोड़िए, हम तो इसे अपवित्र ही कर रहे हैं, कभी प्रदूषण के माध्यम से, कभी इसके साथ छेड़छाड़ करके। पृथ्वी के महत्व को समझते हुए और इसके संरक्षण के लिए पूरे विश्व के लोगों ने एक दिन का चुनाव किया जिसे अब विश्व पृथ्वी दिवस के नाम से जाना जाता है। 22 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?





22 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (World Earth Day in Hindi) का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि इस ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके।

कैसे बनी पृथ्वी दिवस की भूमिका


फिर भी कई लोगों के मन में यह सवाल उठात है आखिर 22 अप्रैल को ही पृथ्वी दिवस के लिए चुना गया. साल 1968 में अमेरिका में पर्यावरण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें छात्र वैज्ञानिकों के पर्यावरण के मानव स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों के बारे में विचार सुन सकें. इसके बाद दो सालों तक अर्थ डे मनाने के प्रयास चलते रहे और 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया गया.

किसी आंदोलन से ऊपर है यह दिन




सबसे खास बात यह है कि वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस अब एक उत्सव नही बल्कि आंदोलन से भी आगे निकल चुका है. यह ना तो किसी धर्म का उत्सव है और ना ही किसी राष्ट्र का उत्सव है. वैसे तो इसकी शुरुआत 1970 के दशक से हुई थी लेकिन 1990 के दशक से यह व्यापक रूप लेता गया है.

पृथ्वी दिवस का महत्व





पृथ्वी दिवस (World Earth Day in Hindi) का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि, ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से हमें पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। जीवन संपदा को बचाने के लिए पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक रहना आवश्यक है। जनसंख्या की बढ़ोतरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है। इसलिए इसके संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मदर्स डे पर कुछ विचार

मातृ दिवस सभी माताओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। एक बच्चे की परवरिश करने में माताओं द्वारा सहन की जाने वाली कठिनाइयों के लिए आभार व...