फ़ॉलोअर

बुधवार, 16 मार्च 2022

सीखें एक अच्छी और प्रभावशाली कहानी लिखना



दोस्तों कहानी हर वर्ग के पाठक पसन्द करते हैं पर आजकल कविता और उपन्यास के बढ़ते क्रेज में कहानी लेखक कम हो गए हैं ऐसे में आप एक अच्छी कहानी लिखकर नाम और पैसे दोनों कमा सकते हैं। कहानी सबसे कम समय मे पाठकों को रिझाने की सबसे बेहतरीन विधा होती है ।

आइये जानते हैं एक अच्छी कहानी लिखने में मददगार कुछ बिंदु

01:- कहानी के नायक को प्रभावशाली बनाएं


अधिकतम कहानियां किसी एक व्यक्तित्व के ऊपर लिखी जाती हैं। कहानी जिस पर लिखी गयी हो उसका अच्छा चारित्रिक विकास कहानी में होना अतिआवश्यक है। कहानी के किसी भी भाग में वह किरदार कमज़ोर नही पड़ना चाहिये और वह उस कहानी का नायक क्यो है इसका जवाब कहानी पढ़ने के बाद पाठकों को खुद ब खुद मिलना चाहिए।


02:- एक बार मे ही पूरी शार्ट स्टोरी लिखें

सामान्यतः एक उपन्यास आप कई महीनों में पूरा करते हैं चुकी उपन्यास काफी बड़ा होता है बीच मे अगर स्लो भी हुआ तो चल जाता है पर कहानी एक फ्लो में चलती है अतः जब भी लिखने बैठे पूरी एक साथ लिखें अन्यथा आप कहानी के पात्र भूल सकते हैं। इस लिए कहानी जब भी लिखें एक बार मे ही पूरा लिखे ।

03:- कहानी में संवाद दमदार होना चाहिए


संवाद अर्थात डायलॉग किसी कहानी को याद रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।कहानी का सबसे प्रमुख अंग उसके पात्रों का संवाद होता है संवाद से ही कैरेक्टर लोगो के दिमाग और दिल मे वर्षों तक बस जाते हैं। इसलिए संवाद दमदार औऱ पाठकों के मन मोहने वाले होने चाहिए कहानी पढ़ने के बाद यदि उसके संवाद लोग दैनिक जीवन मे प्रयोग में लाने लगे तो समझ जाइये आपकी कहानी सच मे सबको पसंद आई।

04:- कहानी में सस्पेंस होना आवश्यक है

पाठक अंत तक कहानी तभी पढ़ेगा जब उसकी रुचि अंत तक रहेगी अतः कहानी में संस्पेंस होना बहुत आवश्यक है। यदि आप ऐसा नही करेंगे तो लोग आधी कहानी पढ़कर उसको छोड़ देंगे या एक बार के बाद दुबारा कभी नही पढेंगे बार बार पाठक आपकी कहानी पढ़ें इसके लिए संस्पेंस होना अतिआवश्यक है।

05:- कहानी का अंत ही आरम्भ होता है 



कहने का अभिप्राय यह है कि कहानी का अंत जिसका दिलचस्प होगा पाठक उतनी ही रुचि से अंत तक कहानी पढ़ते हैं और बार बार भी पढेंगे। क्योकि जब अंत अच्छा लगेगा तो पाठक अवश्य सोचेगा की शुरू में क्या हुआ था यही जिज्ञासा उसको बार बार आपकी कहानी पढ़ने को विवश करती रहेगी।

06:-सरल भाषा मे लिखें

कहानी हमेशा यह सोच कर लिखें की आपको किसी भी वर्ग का पाठक पढ़ेगा अगर आप बहुत क्लिष्ट हिंदी का प्रयोग करेंगे तो कम शिक्षित वर्ग उसको समझ नही पायेगा।

अतः सभी लोग आपको पढ़ें इसलिए शब्दों का प्रयोग बहुत अच्छा और सोच समझकर करना चाहिए ।

07:- कहानियां पढ़ें 


कहानी लिखने के लिए विचार प्राप्त करने का सबसे बेहतर तरीका है आप दूसरे की कहानियां पढ़ें आज कल ऑनलाइन प्लेटफार्म shabd.in ,प्रतिलिपी, स्टोरिमिरर, किंडल पर आपको काफी कहानियां पढ़ने को मिलती हैं।

मान सरोवर कहानियों का सबसे अच्छा संकलन माना जाता है जिसके 8 भाग हैं और ये सभी भाग shabd.in पर उपलब्ध हैं।

यकीन मानिए उपन्यास और कविता लेखन में मची होड़ के बीच यदि आप कहानियां लिखेंगे तो निश्चित तौर पर जल्दी सफलता प्राप्त करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मदर्स डे पर कुछ विचार

मातृ दिवस सभी माताओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। एक बच्चे की परवरिश करने में माताओं द्वारा सहन की जाने वाली कठिनाइयों के लिए आभार व...